द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री आज मप्र के दौरे पर बागेश्वर धाम में करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा 218 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है अस्पताल शाम को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों से करेंगे संवादभोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार को) मध्य…

Ragwendra P Singh
February 23, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री आज मप्र के दौरे पर बागेश्वर धाम में करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

 बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा 218 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है अस्पताल

 शाम को भोपाल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार को) मध्य प्रदेश दौरे पर छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा (राजनगर) में बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किये जाने वाले बालाजी मेडिकल साईंस एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे और यहां भाजपा पदाधिकारियों, पार्टी के सांसदों-विधायकों से संवाद करेंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से विशेष विमान द्वारा दोपहर 12:30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर से दोपहर एक बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं एक दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि अगले दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे। इसी कड़ी में 23 फरवरी को दोपहर दो बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा। वहीं 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम में विशेष कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। इसका नाम बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस ऑफ इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर होगा। यह अस्पताल गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए समर्पित होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…