प्रज्ञानानंदा के बाहर होने के बाद अब भारतीय उम्मीदें हरिकृष्णा और एरिगैसी पर
फिडे विश्व कप प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की टक्कर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से होगी, जबकि पी हरिकृष्णा कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को हारने वाले मैक्सिको जोस एडुआर्डो…

फिडे विश्व कप प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की टक्कर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से होगी, जबकि पी हरिकृष्णा कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को हारने वाले मैक्सिको जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा से भिड़ेंगे।
टाई-ब्रेक के पहले मैच में हंगरी के पीटर लेको को 2-0 से हराने वाले एरिगैसी की अच्छी रेटिंग के बावजूद आरोनियन के खिलाफ उनका मुकाबला बराबरी को होगा क्योंकि आर्मेनिया का यह खिलाड़ी शानदार लय में है। हरिकृष्णा के सामने जोस मार्टिनेज की कड़ी चुनौती होगी। मार्टिनेज ने टूर्नामेंट में अपने से उच्च रैंकिंग वाले कई खिलाड़ियों को हराया।
हरिकृष्णा ने बताया कि उन्होंने मैक्सिको के इस खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल प्रारूप में कभी नहीं खेला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शायद कुछ ब्लिट्ज मुकाबलों में मैंने उनका सामना किया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी उसके साथ खेला (क्लासिकल प्रारूप में) है।

चौथे चरण के टाईब्रेकर में डेनियल दुबई के हाथों आर प्रज्ञानानंदा के भी बाहर हो जाने के बाद अब हरिकृष्णा और एरिगैसी पर भारतीय चुनौती बनाये रखने का दारोमदार है। इस टूर्नामेंट से अगले कैंडिडेट्स के लिए शीर्ष तीन स्थान आरक्षित हैं और प्रज्ञानानंदा के अलावा कोई अन्य भारतीय अब तक अगले कैंडिडेट्स में जगह नहीं बना पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
