द इंडियन व्यू

पैपराजी की हरकतों पर भड़कीं काजोल

नई दिल्ली : सेलिब्रिटीज अक्सर इस बारे में बोलते रहे हैं कि कैसे पैपराज़ी अपनी हदें पार कर जाते हैं। अब काजोल ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि जब फोटोग्राफर्स उनकी निजी…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
पैपराजी की हरकतों पर भड़कीं काजोल

नई दिल्ली : सेलिब्रिटीज अक्सर इस बारे में बोलते रहे हैं कि कैसे पैपराज़ी अपनी हदें पार कर जाते हैं। अब काजोल ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि जब फोटोग्राफर्स उनकी निजी ज़िंदगी का सम्मान नहीं करते, तो उन्हें कितना असहज महसूस होता है। उन्होंने खास तौर पर अंतिम संस्कार और निजी पलों के बारे में बात की है। उनका कहना है कि यह बहुत परेशान करने वाला है कि उनका लगातार पीछा किया जाता है।

काजोल से जब पूछा गया कि वह पैपराज़ी में क्या बदलाव देखना चाहती हैं, तो काजोल ने बातचीत में कहा, 'मैं पैपराज़ी को लेकर थोड़ी एक्टिव रहती हूं। मुझे लगता है कि कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां उन्हें नहीं होना चाहिए। जैसे, जब वे किसी के अंतिम संस्कार में एक्टर्स के पीछे भागते हैं और फोटो मांगते हैं, तो मुझे यह बहुत अजीब लगता है। मुझे यह अपमानजनक और अजीब लगता है। मुझे यह भी अजीब लगता है कि आप खाना खाने भी नहीं जा सकते।'

अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पीछा किया जाना कितना परेशान करने वाला होता है। जुहू से बांद्रा तक कुछ किलोमीटर तक वो आपका पीछा करते हैं और देखते हैं कि मैं कहां जा रही हूं और किस बिल्डिंग में जा रही हूं, मुझे ये बहुत परेशान करने वाला लगता है। काजोल अकेली नहीं हैं जो ऐसा महसूस करती हैं। आलिया भट्ट पैपराज़ी को फटकार लगाई थी। एक्टर राणा दग्गुबाती की भी एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स से बहस हो गई थी, जब उनमें से एक गलती से उनसे टकरा गया था।

काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और इस बार वह पहले कभी न देखे गए अवतार में हैं। काजोल विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित पौराणिक हॉरर फिल्म 'माँ' में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्माण उनके पति अजय देवगन ने देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया है। वह इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।