समाचार पोर्टल

पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर पराग्वे ने किया बड़ा उलटफेर: फीफा वर्ल्ड कप

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
2 min read
पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर पराग्वे ने किया बड़ा उलटफेर: फीफा वर्ल्ड कप

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

फीफा विश्व कप के इतिहास में जर्मनी इससे पहले कभी भी पेनल्टी शूटआउट में नहीं हारा था। इस बार भी टीम ने आखिरी तक संघर्ष किया। अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नोयर ने शानदार बचाव कर जर्मनी की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन आखिरकार पराग्वे ने अपने तीसरे निर्णायक मौके का फायदा उठाकर अंतिम-16 में जगह बना ली।

मैच के 42वें मिनट में जूलियो एन्सिसो ने गोल कर पराग्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में फ्लोरियन विर्ट्ज़ के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज़ ने हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद जोनाथन टाह ने भी हेडर से गोल किया, लेकिन उसे अमान्य करार दे दिया गया। तय समय तक कोई और गोल नहीं हुआ, इसलिए मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।

शूटआउट की शुरुआत जर्मनी ने की, लेकिन काई हैवर्ट्ज़ की पहली पेनल्टी पर पराग्वे के गोलकीपर के हाथों बचाव किया। इसके बाद मॉरिसियो ने गोल कर पराग्वे को बढ़त दिला दी। हालांकि, जोशुआ किमिख ने अगली पेनल्टी पर गोल करके जर्मनी की वापसी कराई।

इसके बाद गुस्तावो गोमेज़ ने गोल कर पराग्वे को 2-1 से आगे किया, लेकिन जमाल मुसियाला ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 2-2 कर दिया। रोमांच तब और बढ़ गया जब मटियास गैलार्ज़ा ने गोल करके पैराग्वे को जीत के करीब पहुंचा दिया, जबकि जर्मनी के लिए निक वोल्टेमेड का अगला प्रयास रोक दिया गया।

हालांकि, चार बार की चैंपियन टीम मुकाबले में बनी रही क्योंकि एंटोनियो सनाब्रिया का संभावित मैच-विनिंग शॉट रोक दिया गया, जिससे नादिम अमीरी को मौका मिला और उन्होंने स्कोर 3-3 कर दिया।

इसके बाद पराग्वे के फेबियन बालबुएना की पेनल्टी को भी मैनुअल नोयर ने रोककर जर्मनी की उम्मीदें कायम रखीं। लेकिन पराग्वे ने तीसरा मौका नहीं गंवाया। जोसे कनाले ने दबाव के बीच शानदार पेनल्टी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इस जीत के साथ कोच गुस्तावो अल्फारो की अगुआई में पराग्वे ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का अभियान राउंड ऑफ 32 में ही समाप्त हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…