द इंडियन व्यू

पूर्व कप्तान राफेल मार्केज को मिली मेक्सिको की कमान, एगुइरे की जगह बने हेड कोच

मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन ने पूर्व कप्तान और दिग्गज डिफेंडर राफेल मार्केज को मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। मार्केज 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। मार्केज जेवियर एगुइरे की जगह लेंगे, जिन्होंने…

Ragwendra P Singh
July 9, 2026
2 min read
पूर्व कप्तान राफेल मार्केज को मिली मेक्सिको की कमान, एगुइरे की जगह बने हेड कोच

मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन ने पूर्व कप्तान और दिग्गज डिफेंडर राफेल मार्केज को मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। मार्केज 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे।

मार्केज जेवियर एगुइरे की जगह लेंगे, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड से मिली 2-3 की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एफएमएफ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मार्केज की नियुक्ति पहले से तय दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है।

इसका उद्देश्य पिछले विश्व कप चक्र में किए गए काम को आगे बढ़ाना, नेशनल टीम के खेल स्तर को और मजबूत करना तथा आने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंटों की बेहतर तैयारी करना है। राफेल मार्केज मेक्सिको के सबसे सफल फुटबॉलर में गिने जाते हैं।

@miseleccionmx

उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में देश के लिए 148 मैच खेले और कई बड़े टूर्नामेंटों में टीम का नेतृत्व किया। जुलाई 2024 से वह जेवियर एगुइरे के कोचिंग स्टाफ में सहायक कोच के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें पहली बार नेशनल टीम की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जेवियर एगुइरे का तीसरा कार्यकाल लगभग दो साल तक चला। इस दौरान उन्होंने टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं। उनके नेतृत्व में मेक्सिको ने 2025 में कॉनकाकाफ गोल्ड कप और नेशंस लीग का खिताब जीता। उनके कार्यकाल में टीम ने कुल 50 मैच खेले, जिनमें 33 में जीत, नौ में ड्रॉ और आठ में हार का सामना किया।

फेडरेशन ने कहा कि एगुइरे ने मेक्सिको फुटबॉल के इतिहास में हमेशा याद रखी जाने वाली विरासत छोड़ी है। एफएमएफ ने सोशल मीडिया पर भी एगुइरे को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उनकी उपलब्धियां हमेशा मेक्सिको फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा रहेंगी।

इंग्लैंड से हार के बाद एगुइरे ने अपने विदाई बयान में संकेत दे दिया था कि राफेल मार्केज ही अगले कोच होंगे। उन्होंने कहा था, "मैंने राफेल मार्केज को गले लगाया। उनके सामने चार शानदार साल हैं और टीम के लिए मजबूत नींव तैयार है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।