पुलिस ने नर कंकाल की घटना का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार
फतेहपुर : जिले में शनिवार को विगत दिनों बकेवर थाना क्षेत्र में मिले नर कंकाल की घटना का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त बांका, आरी, डोरी व मृतक की…

फतेहपुर : जिले में शनिवार को विगत दिनों बकेवर थाना क्षेत्र में मिले नर कंकाल की घटना का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त बांका, आरी, डोरी व मृतक की मोटरसाइकिल के पार्ट्स, चश्मा व मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विगत नाै जुलाई को बकेवर थाना क्षेत्र में रिन्द नदी से पुलिस ने सिर विहीन एक नर कंकाल बरामद किया था। तलाश के दाैरान नर कंकाल का सिर लगभग एक किमी दूर से मिला। मृतक की शिनाख्त जाफरगंज थाना क्षेत्र के कसियापुर निवासी राहुल पटेल पुत्र रंगलाल के रूप की गई। पुलिस जांच में पता चला कि बकेवर थाना क्षेत्र के राम भवन की पत्नी सरिता से मृतक राहुल पटेल के अवैध संबंध थे, वह उससे अक्सर मिलता जुलता था। विगत दाे जुलाई को रामभवन ने मृतक राहुल पटेल को अपने घर बुलाया और रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी पति-पत्नी ने शव को मृतक की ही मोटरसाईकिल से ले जाकर रिन्द नदी किनारे पेट्रोल डालकर आग लगा दिया और सिर व हाथ की कलाईयों को बांका से काटकर एक किलोमीटर दूर फेंक दिया था।
एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल रामभवन व उसकी पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
