द इंडियन व्यू

पीयूष गोयल के दौरे पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता का चौथा दौर खत्‍म

रोटोरुआ : भारत और न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चौथे दौर की बातचीत पूरी कर ली है। दोनों देशों ने वार्ता के शीघ्र समापन की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की। ऑकलैंड और…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
3 min read
पीयूष गोयल के दौरे पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता का चौथा दौर खत्‍म

रोटोरुआ : भारत और न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चौथे दौर की बातचीत पूरी कर ली है। दोनों देशों ने वार्ता के शीघ्र समापन की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की। ऑकलैंड और रोटोरूआ की यात्रा के दौरान गोयल ने न्यूजीलैंड के कई प्रमुख व्यापारिक नेताओं से भी बातचीत की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड दौरे के समापन के बाद कहा कि भारत और न्यूजीलैंड बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक अभिसरण के अनुरूप एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्रता से संपन्न करने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता का चौथा दौर वस्तु बाजार पहुंच, सेवाओं, आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर केंद्रित था। उन्‍होंने कहा कि अपने मित्र और समकक्ष टॉड मैक्ले के साथ बैठक के साथ न्यूजीलैंड की अपनी सफल यात्रा का समापन किया।

पीयूष गोयल ने यात्रा के दौरान भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ बैठकें कीं और कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जो हमारे देशों के बीच मजबूत जन-जन और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक अभिसरण के अनुरूप, एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं। ऑकलैंड और रोटोरूआ की अपनी यात्रा के दौरान गोयल ने न्यूजीलैंड के कई प्रमुख व्यापारिक नेताओं से बातचीत की, जिनमें वैलोसिटी की सीईओ कारमेन विसेलिच, स्लंबरजोन के सीईओ रंजय सिक्का, मीट इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथन गाय और पैन पैक के प्रबंध निदेशक टोनी क्लिफोर्ड शामिल थे।

इससे पहले गोयल ने न्यूजीलैंड के कृषि, व्यापार और निवेश मंत्री, टॉड मैक्ले के साथ, बे ऑफ प्लेंटी स्थित ते पुके कीवी फल बाग़ का एक अत्यंत उपयोगी दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि कीवी-भारतीय किसानों और उत्पादकों के गर्मजोशी भरे स्वागत और ज्ञानवर्धक दौरे के लिए आभारी हूं। बाग की विविधता, गुणवत्ता, खेती के तरीकों और सतत विकास के प्रयासों पर हमारी एक रोचक चर्चा हुई। साथ ही, उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों के बारे में भी बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने भी कहा कि पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच ने द्विपक्षीय साझेदारी और आर्थिक अवसरों के विस्तार को प्रदर्शित किया। इस फोरम में भारत-न्यूजीलैंड आर्थिक संबंधों की गहराई को प्रदर्शित करने तथा साझेदारी और सहयोग के नए अवसरों की खोज करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, अग्रणी उद्योग प्रतिनिधियों और प्रमुख व्यावसायिक हितधारकों को एक साथ लाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…