द इंडियन व्यू

पटना की लगातार तीसरी जीत, पुनेरी पल्टन को हराकर कायम रखीं प्लेआफ की उम्मीद

नई दिल्ली। पटना पाइरेट्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 99वें मैच में पुनेरी पल्टन को 38-27 के अंतर से हरा दिया। यह पटना की लगातार तीसरी जीत है जबकि शीर्ष-2 के…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
3 min read
पटना की लगातार तीसरी जीत, पुनेरी पल्टन को हराकर कायम रखीं प्लेआफ की उम्मीद

नई दिल्ली। पटना पाइरेट्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 99वें मैच में पुनेरी पल्टन को 38-27 के अंतर से हरा दिया। यह पटना की लगातार तीसरी जीत है जबकि शीर्ष-2 के लिए स्थान सुरक्षित करा चुकी पल्टन को लगातार दूसरी हार मिली है।

इस जीत के साथ पटना ने प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। पटना की जीत में एक बार फिर अयान (17) हीरो रहे। इसके अलावा मिलन दहिया ने 6 अंक लिए जबकि डिफेंस में नवदीप ने तीन और दीपक ने दो अंक लिया। पल्टन ने इस मैच में अपना बेंच स्ट्रेंथ खिलाया, जिसका नेतृत्व सचिन (4) ने किया लेकिन सुपर सब के तौर पर स्टुअर्ट सिंह (5) ने प्रभावित किया।

पल्टन ने 3-1 की लीड के साथ शुरुआत की लेकिन पटना ने जल्द ही स्कोर 4-4 कर दिया और फिर 6-4 की लीड ले ली। इस बीच पल्टन ने दूसरी बार अयान का शिकार कर लिया। दीपक ने हालांकि सचिन को लपक उन्हें रिवाइव करा लिया। फिर अंकित ने नबी को आउट कर पटना को 8-5 की लीड दिला दी। साथ ही पल्टन के लिए सुपर टैकल भी आन कर दिया।

ब्रेक के बाद राकेश ने अयान को सुपर टैकल कर लिया। इसके बाद पटना ने फिर से पल्टन को सुपर टैकल की स्थिति में डाला और इस बार अबिनेश ने अंकित को लपक स्कोर 9-9 कर दिया। इसके बाद पल्टन ने दो अंक की लीड ले ली। अगली रेड पर अयान ने इस सीजन में 200 रेड प्वाइंट्स पूरे किए।

इसके बाद पटना ने न सिर्फ स्कोर बराबर किया बल्कि अयान ने उसे लीड भी दिला दी। यहां पल्टन के लिए सुपर टैकल आन था औऱ नवी ने अयान को लपक हाफटाइम तक पल्टन को 15-13 से आगे कर दिया।

मिलन ने हालांकि हाफटाइम के बाद अयान को रिवाइव करा लिया। अबकी बार पटना ने पल्टन को मौका नहीं दिया और आलआउट लेकर 18-16 की लीड ले ली। आलइन के बाद अयान ने इस सीजन का 11वां सुपर-10 पूरा किया। इस बीच पटना ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 6 अंक की लीड ले ली और साथ ही पल्टन के लिए सुपर टैकल आन कर दिया।

30 मिनट बाद पटना 25-19 से आगे थे और पल्टन के दो खिलाडी मैट पर थे। ब्रेक के बाद पटना ने दूसरा आलआउट लेते हुए 29-19 की लीड ले ली। पांच मिनट बीतने के बाद भी पटना ने 10 की लीड बनाए रखी थी। इस बीच अयान ने डू ओर डाई रेड पर सचिन को आउट कर पल्टन को फिर से सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया लेकिन स्टुअर्ट ने उसे इससे निकाल लिया।

इस बीच मिलन ने मल्टीप्वाइंटर के साथ पल्टन को दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया। लीड भी 12 की हो चुकी थी। स्टुअर्ट ने एक अंक लेकर इस स्थिति का टाला और फिर दो अंक की रेड के साथ स्कोर 26-35 कर दिया लेकिन अयान ने इसका जवाब मल्टीप्वांटर से दिया औऱ अपनी टीम को प्लेआफ की दौड़ में बनाए रखा है। अब अगर उसे प्लेआफ में पहुंचना है तो उसे अपने आगे के सभी मैच जीतने होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।