द इंडियन व्यू

पीकेएल-12 : जयपुर पिंक पैंथर्स की घरेलू मैदान पर धमाकेदार जीत, यूपी योद्धाज 41-29 से पराजित

जयपुर : प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में जयपुर पिंक पैंथर्स ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली जीत का परचम लहराया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में पैंथर्स ने यूपी योद्धाज को 41-29 से मात दी।…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
पीकेएल-12 : जयपुर पिंक पैंथर्स की घरेलू मैदान पर धमाकेदार जीत, यूपी योद्धाज 41-29 से पराजित

जयपुर : प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में जयपुर पिंक पैंथर्स ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली जीत का परचम लहराया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में पैंथर्स ने यूपी योद्धाज को 41-29 से मात दी।

नितिन कुमार टीम के हीरो साबित हुए। उन्होंने शानदार रेड्स करते हुए सुपर-10 लगाया। उनके साथ ईरानी ऑल-राउंडर अली सामदी ने 9 अंक जोड़े। डिफेंस में भी जयपुर का जलवा रहा, रेज़ा मिरबघेरी ने 4 टैकल अंक, जबकि दीपांशु खत्री और आर्यन कुमार ने 3-3 टैकल अंक जुटाए।

यूपी योद्धाज की ओर से गगन गौड़ा ने दमदार संघर्ष किया और 15 अंकों के साथ अपना चौथा सुपर-10 पूरा किया। कप्तान सुमित सांगवान ने 4 टैकल अंक हासिल किए, मगर टीम के बाकी खिलाड़ी लय नहीं पकड़ सके।

शुरुआत में यूपी ने बढ़त बनाई। शिवम चौधरी और भवानी राजपूत ने अंक दिलाए, जबकि गगन गौड़ा ने दबाव बढ़ाया। लेकिन जयपुर ने नितिन और सामदी की जोड़ी के दम पर शानदार वापसी की। पहले हाफ तक जयपुर 23-12 से मजबूत बढ़त पर था।

दूसरे हाफ में गगन गौड़ा ने एक के बाद एक सफल रेड्स से यूपी को वापसी की उम्मीद दी। कप्तान सुमित भी डिफेंस में सक्रिय दिखे, लेकिन दीपांशु खत्री के सुपर टैकल ने जयपुर को फिर से मजबूती दिला दी।

अंतिम क्वार्टर में नितिन ने दोहरी चमक बिखेरी। पहले सुपर-10 पूरा किया और फिर निर्णायक ऑल-आउट दिलाते हुए टीम को 41-29 से जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…