पीकेएल 12 : लगातार आठवीं जीत के साथ पटना पाइरेट्स एलिमिनेटर-3 में
नई दिल्ली। तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने लगातार आठवीं जीत के साथ एलिमिनेटर-3 मुकाबले में जगह बना ली है। पटना ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-2…

नई दिल्ली। तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने लगातार आठवीं जीत के साथ एलिमिनेटर-3 मुकाबले में जगह बना ली है। पटना ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-2 मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को 46-37 के अंतर से हराया और तेलुगू टाइटंस के साथ भिड़ने का हक हासिल किया।
पटना की जीत में हमेशा की तरह एक बार फिर अयान (19) हीरो बनकर उभरे। डिफेंस में नवदीप और दीपक ने हाई-5 के साथ चमक दिखाई। बुल्स के लिए सुपर-सब शुभम बिटाके ने एक ही रेड में सात अंक लेकर इतिहास रच दिया।
उनकी बदौलत बुल्स ने पटना को आलआउट कर वापसी की राह ली अलीरेजा मीरजाइन (6) अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सके और इस तरह बुल्स को घर वापसी को मजबूर होना पड़ा। लगातार सात मैच जीतकर इस मुकाबले में पहुंची पटना ने अच्छी शुरुआत की औऱ पांचवें मिनट में ही बुल्स को आलआउट की कगार पर ला दिया।

अयान के चार और दीपक के दो अंकों की बदौलत पटना ने आलआउट लेकर 9-3 की लीड ले ली। फिर अंकित ने अलीरेजा को लपकते हुए बुल्स को बड़ा झटका दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर के अंत में मिलन ने दो अंक की रेड के साथ बुल्स को फिर सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। पटना 15-5 से आगे थे।
ब्रेक के बाद बुल्स के डिफेंस ने अयान को सुपर टैकल कर वापसी शुरू की। हालांकि डिफेंस ने अलीरेजा को लपक अयान को रिवाइव करा लिया। अयान आए और दूसरी बार सुपर टैकल हो गए।
अयान ने इसके बाद मल्टीप्वांटर के साथ बुल्स को आलआउट की कगार पर ला दिया औऱ फिर पटना ने इसे अंजाम देकर 23-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद अयान ने सुपर रेड क साथ हाफटाइम तक पटना को 14 अंक से आगे कर दिया।

हाफटाइम के बाद बुल्स के डिफेंस ने तीसरा सुपर टैकल किया। फिर अलीरेजा ने दो अंक की रेड के साथ बुल्स को मजबूती दी। इस बीच अंकित ने दीपक को बाहर कर अयान को रिवाइव करा लिया।
आते ही अयान ने बुल्स को आलआउट की ओर धकेल दिया लेकिन शुभम ने सात अंक (1 बोनस, 6 टच प्वाइंट) की रेड के साथ 26-35 के स्कोर पर पटना को आलआउट की कगार पर ला दिया और फिर इसे अंजाम देकर स्कोर 29-36 कर दिया।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अलीरेजा ने फासला 6 का किया लेकिन अयान ने मल्टीप्वांटर के साथ फासला फिर बढ़ा दिया। फिर डिफेंस ने अलीरेजा और शुभम को लपक लीड 10 की कर ली।
इस बीच दीपक ने हाई-5 पूरा किया। इसके बाद भी पटना ने बुल्स को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और फासला लगातार बनाए रखते हुए फाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
