द इंडियन व्यू

पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड

पेरिस : फ्रांस के फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने सोमवार को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत अवॉर्ड बैलन डी’ओर जीत लिया। उन्हें यह पुरस्कार पिछले सीजन में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को चैंपियंस लीग ट्रॉफी जिताने में अहम…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड

पेरिस : फ्रांस के फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने सोमवार को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत अवॉर्ड बैलन डी’ओर जीत लिया। उन्हें यह पुरस्कार पिछले सीजन में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को चैंपियंस लीग ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए मिला।

28 वर्षीय डेम्बेले ने बार्सिलोना और स्पेन के किशोर सनसनी लामिन यामल को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। वे मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री के उत्तराधिकारी बने, जिन्होंने 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी।

डेम्बेले, जो पहले बोरुसिया डॉर्टमुंड और बार्सिलोना के लिए खेल चुके हैं, 2018 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांस टीम का भी हिस्सा थे। बीते सीजन में उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए और पीएसजी को पहली बार क्लब इतिहास में चैंपियंस लीग, साथ ही फ्रेंच लीग और कप डबल जिताने में अहम योगदान दिया।

इमोशनल डेम्बेले ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, “मेरे पास सच में शब्द नहीं हैं। पीएसजी के साथ यह सीजन अविश्वसनीय था। यह व्यक्तिगत ट्रॉफी है, लेकिन असल में इसे पूरी टीम ने जीता है। बैलन डी’ओर मेरा करियर का लक्ष्य कभी नहीं रहा, लेकिन मैंने चैंपियंस लीग जिताने के लिए कड़ी मेहनत की।”

डेम्बेले ने अपने कोच लुइस एनरिके को “पिता जैसा” बताते हुए उनका भी आभार जताया।

इसी समारोह में 18 वर्षीय लामिन यामल को लगातार दूसरी बार कोपा ट्रॉफी से नवाजा गया, जो 21 साल से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है। यामल 2023 में बार्सिलोना से सीनियर फुटबॉल में उतरे थे और उस वक्त डेम्बेले उनके साथी खिलाड़ी थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…