द इंडियन व्यू

‘पीएम मोदी ने दीपावली का गिफ्ट दिया’, जीएसटी सुधार पर अहमदाबाद के व्यापारी

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर के व्यापारियों ने जीएसटी स्लैब में सुधार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने कहा कि यह सुधार व्यापारियों के लिए कर…

Ragwendra P Singh
September 4, 2025
2 min read
‘पीएम मोदी ने दीपावली का गिफ्ट दिया’, जीएसटी सुधार पर अहमदाबाद के व्यापारी

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर के व्यापारियों ने जीएसटी स्लैब में सुधार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने कहा कि यह सुधार व्यापारियों के लिए कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने में मददगार साबित होगा।

केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू करने का फैसला किया है, जिसमें केवल दो स्लैब-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखे गए हैं। जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य त्योहारी सीजन में मांग और बिक्री को बढ़ावा देना है। इससे रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा।

नई जीएसटी दरों के तहत साबुन, शैम्पू, एयर कंडीशनर, कार, वाशिंग मशीन, एलसीडी, टूथपेस्ट, घी, मक्खन, नूडल्स, नमकीन और अन्य घरेलू सामानों पर कम कर लगेगा, जिससे इनके दाम घटने की संभावना है।

अहमदाबाद के व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनता के लिए दीपावली उपहार करार दिया है।

व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी कटौती से व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आसानी से आवश्यक घरेलू वस्तुएं खरीद सकेंगे। नोटबुक, स्टेशनरी और दूध जैसी वस्तुएं सस्ती होने से आम लोगों को राहत मिलेगी और त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

अहमदाबाद के व्यापारी रोशन ने कहा कि टीवी और एसी जैसे उत्पादों पर जीएसटी कम करने के सरकार के फैसले का वे स्वागत करते हैं। उनका मानना है कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी लाभ होगा, क्योंकि ये वस्तुएं अब सस्ती होंगी, जिससे त्योहारी सीजन में उनकी खरीदारी आसान होगी।

दौलत राम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी स्लैब में कटौती का सराहनीय फैसला लिया गया है। इससे व्यापारियों, ग्राहकों और रिटेलर्स को काफी लाभ होगा, क्योंकि सस्ती वस्तुओं से मांग बढ़ेगी और त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक आएगी।

भरत ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने दीपावली से पहले जीएसटी स्लैब में कटौती कर व्यापारियों और ग्राहकों को उपहार दिया है। टैक्स स्लैब को कम करने से वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे त्योहारी सीजन में मांग बढ़ेगी और बाजार में रौनक आएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…