द इंडियन व्यू

पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
1 min read
पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार, हमलावारों ने लरकाना-खैरपुर रोड पर सत्र न्यायाधीश के सुरक्षा काफिले को कल शाम निशाना बनाया। अज्ञात हमलावरों की भीषण गोलीबारी में सुक्कुर से लरकाना जा रहे सत्र न्यायाधीश सिमकन अहमद के सुरक्षा काफिले में तैनात कांस्टेबल मकबूल शेख की मौके पर मौत हो गई। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी इकबाल मिलानो और सगीर अहमद घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले में आतंकवादियों के शामिल होने की संभावना जताई है।

पिछले साल दो अगस्त को ऐसा हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के स्थानीय जजों के काफिले पर हुआ था। इसें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। नवंबर 2022 में आतंकवादियों के साथ संघर्ष विराम टूटने के बाद से पाकिस्तान को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के घातक हमलों का सामना करना पड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।