पाकिस्तान ने कुवैत की टीम को 43 रनों से हराकर हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीता
हांगकांग : पाकिस्तान ने रविवार को हांगकांग सिक्सेस 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कुवैत की टीम को 43 रनों से हराकर छठी बार ट्राफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई…

हांगकांग : पाकिस्तान ने रविवार को हांगकांग सिक्सेस 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कुवैत की टीम को 43 रनों से हराकर छठी बार ट्राफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में तीन विकेट पर 135 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के खिलाड़ी अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रन और कप्तान अब्बास अफरीदी ने 11 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। कुवैत की ओर से मीत भावसार ने तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवैत की टीम 5.1 ओवर में 92 रन ही बना पाई। कुवैत ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाद में पाकिस्तान के अनुशासित गेंदबाजी अटैक ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली और आखिरकार कुवैत को 43 रनों से हार थमा दी। टीम के लिए अदनान इदरीस ने 8 गेंदों पर 30 रन और मीत भावसार ने 12 गेंदों में 33 रन बनाए।हार के बावजूद टुर्नामेंट में कुवैत का अभियान शानदार रहा। कुवैत ने पहली बार हांगकांग सिक्सेस में हिस्सा लिया था और वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
