द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के राष्ट्रपति को आतंकवाद से नहीं, भारत के हिंदुत्व से नजर आ रहा क्षेत्रीय शांति को खतरा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व 'इस्लाम के पाक त्योहारों' पर भी झूठ बोलने से नहीं डरता। बकरीद त्योहार के तीसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
1 min read
पाकिस्तान के राष्ट्रपति को आतंकवाद से नहीं, भारत के हिंदुत्व से नजर आ रहा क्षेत्रीय शांति को खतरा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व 'इस्लाम के पाक त्योहारों' पर भी झूठ बोलने से नहीं डरता। बकरीद त्योहार के तीसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते समय आतंकवाद को नहीं, बल्कि भारत के हिन्दुत्व को क्षेत्रीय शांति के खतरा बताया गया।

दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस मौके पर कहा कि भारत का हिंदुत्व उग्रवाद एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है। भारत में मुसलमानों और ईसाइयों को भेदभाव व उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। हिंदुत्व उग्रवाद की विचारधारा पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बन रही है।

जरदारी ने इस मौके पर आतंकवाद का जिक्र तक नहीं किया। वह भारत की आलोचना के बाद सीधे देश की अर्थव्यवस्था की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने की जरूरत है। इसे आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। कृषि मुल्क की अर्थव्यवस्था की नींव है। देश को कृषि क्षेत्र के आधार पर विकसित करने की जरूरत है। किसानों के समर्थन से अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।