समाचार पोर्टल

पश्चिम एशिया में जंग थमते ही लुढ़का कच्चा तेल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर भी नजर आ रहा है। दोनों देशों द्वारा बमबारी रोकने के कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार…

Ragwendra P Singh
July 27, 2026
3 min read
पश्चिम एशिया में जंग थमते ही लुढ़का कच्चा तेल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर भी नजर आ रहा है। दोनों देशों द्वारा बमबारी रोकने के कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत में जबरदस्त गिरावट आ गई। ब्रेंट क्रूड फिसल कर 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड लुढ़क कर 85 डॉलर के स्तर के करीब आ गया।

 

आपको बता दें कि सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिका और ईरान दोनों देशों ने एक दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे। दोनों देश एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार 14 दिन तक बमबारी करते रहे, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थी। अब दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर हमला रोकने के बाद आज के कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज कच्चे तेल की कीमत में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक गिर गया। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ने आज 6044 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत 7.05 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.16 प्रतिशत फिसल कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसकी कीमत में मामूली तेजी भी आई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.71 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

ब्रेंट क्रूड की तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने आज 5.76 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 6.40 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.07 प्रतिशत लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसकी कीमत में भी मामूली तेजी दर्ज की गई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.28 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…