पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी पर अरबाज खान ने लगाई मुहर
नई दिल्ली : अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले अरबाज और शूरा को साथ में देखा गया था। इस बार शूरा का बेबी बंप साफ दिखाई…

नई दिल्ली : अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले अरबाज और शूरा को साथ में देखा गया था। इस बार शूरा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और अरबाज उनका ख्याल रख रहे थे। मलाइका से तलाक के छह साल बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा के रूप में प्यार वापस आया। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हैं।
क्या शूरा गर्भवती है? क्या आप पिता बनने वाले हैं? आख़िरकार, इन सवालों पर अरबाज खान इसका जवाब 'हां' में दिया है। दिए इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा, "हां, यह सच है। अब यह बात सभी जानते हैं। हम दोनों के लिए यह बेहद रोमांचक समय है। हम बेहद खुश हैं। हम अपनी जिंदगी में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हां, मैं नर्वस हूं। कोई भी नर्वस होगा। मैं भी कई सालों के बाद फिर से पिता बनने का आनंद लेने जा रहा हूं। यह बिल्कुल नया एहसास है। लेकिन मैं उतना ही उत्साहित भी हूं। इस खबर ने मेरे अंदर खुशी और जिम्मेदारी की भावना पैदा की है। मुझे यह बहुत पसंद है।" अरबाज खान से जब पूछा गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, "इसकी कोई कैटिगरी नहीं है। आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है। एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने बच्चे के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है। मैं बस यही बनना चाहता हूं।"
शूरा और अरबाज ने 2023 में शादी की थी। शूरा की यह दूसरी शादी है। पहले पति से उनकी एक बेटी है। अरबाज का मलाइका से एक बेटा अरहान अभी 22 साल का है।---
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
