द इंडियन व्यू

पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग, मची अफरातफरी

बालाेतरा : राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर…

Ragwendra P Singh
April 20, 2026
2 min read
पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग, मची अफरातफरी

बालाेतरा : राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं के गुबार उठते रहे।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी। घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर कई दमकल वाहन पहुंचकर लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री की सभा प्रस्तावित है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया है।

 

इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शाम को रिफाइनरी पहुंचकर हालात और तैयारियों का जायजा लेने का कार्यक्रम है।

 

घटना को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी की सलामती की कामना की है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि रिफाइनरी के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बाहर से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में नजर आ रही है और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

 

प्रशासन और दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में लगी हुई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…