द इंडियन व्यू

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, सात की मौत, 21 घायल

चंडीगढ़ : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बीती रात हुए सडक़ हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई तथा पांच व्यक्ति एक ही गांव के हैं। सभी पीडि़त आनंदपुर साहिब में बैसाखी…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
2 min read
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, सात की मौत, 21 घायल

चंडीगढ़ : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बीती रात हुए सडक़ हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई तथा पांच व्यक्ति एक ही गांव के हैं। सभी पीडि़त आनंदपुर साहिब में बैसाखी कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकतर श्रद्धालुओं को गांव मैणमाजरा में उतरना था लेकिन करीब दो किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।

 

वैसाखी के अवसर पर आनंदपुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। देररात कीर्तन दरबार तथा लंगर के बाद श्रद्धालु बसों में सवार होकर अपने-अपने घरों को लौटे। फतेहगढ़ साहिब से आई एक बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से अधिकतर को गांव मैणमाजरा में उतरना था। बस जैसे ही गांव हिम्मतपुरा के पास पहुंची तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह खंभे से टकराकर पलट गई। कुछ घायलों ने दावा किया है कि खंभे से टकराने के बाद बस में करंट आ गया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किए। पुलिस ने 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में पहुचाया । गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

 

एसएसपी डॉ.शुभम अग्रवाल के अनुसार, मैण माजरा में जहां श्रद्धालुओं ने उतरना था वो सिर्फ 1.5 किलोमीटर की दूरी पर था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस अधिकारी मौके पर आए। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। मृतकों में लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…