पंजाब एफसी ने सुपर कप से पहले गोलकीपर अर्शदीप सिंह के साथ किया करार
नई दिल्ली : पंजाब एफसी ने अपनी गोलकीपिंग लाइनअप को और सशक्त बनाते हुए भारतीय गोलकीपर अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने क्लब के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। वे हैदराबाद एफसी से टीम…

नई दिल्ली : पंजाब एफसी ने अपनी गोलकीपिंग लाइनअप को और सशक्त बनाते हुए भारतीय गोलकीपर अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने क्लब के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। वे हैदराबाद एफसी से टीम में शामिल हो रहे हैं और एआईएफएफ सुपर कप 2025 के अपने पहले मैच (गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ) से पहले टीम के लिए बड़ी मजबूती माने जा रहे हैं। यह मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।अर्शदीप का करियर पंजाब क्षेत्र की मिट्टी से गहराई से जुड़ा रहा है। उन्होंने अपने फुटबॉल की बुनियादी शिक्षा एआईएफएफ एलीट अकादमी से ली और उसके बाद मिनर्वा पंजाब के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की।2016-17 सीजन में सीनियर टीम में प्रमोट किए जाने के बाद, वे 2017-18 सीजन में आई-लीग जीतने वाली ऐतिहासिक टीम का हिस्सा रहे। मिनर्वा के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एएफसी चैंपियंस लीग क्वालिफायर और एएफसी कप दोनों में महत्वपूर्ण मैच खेले, जिससे उन्हें अपने करियर की शुरुआती अवस्था में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त हुआ।आईएसएल में साबित की क्षमता2019 में अर्शदीप ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में कदम रखा और तीन अलग-अलग क्लबों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओडिशा एफसी के साथ अर्शदीप ने तीन सीजन बिताए। उन्होंने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अपना आईएसएल डेब्यू किया और अपने तीन साल के कार्यकाल में 33 मैचों में हिस्सा लिया। 2022-23 सीजन में उन्होंने एफसी गोवा के लिए 17 मैचों में गोलकीपिंग की।फिर 2024-25 सीजन में वे हैदराबाद एफसी की टीम का हिस्सा रहे।पंजाब की गोलकीपिंग यूनिट को देंगे मजबूती - टोपोलियाटिसपंजाब एफसी के टेक्निकल डायरेक्टर निकोलाओस टोपोलियाटिस ने कहा, “पंजाब एफसी को अर्शदीप को साइन करने पर गर्व है। वह हमारी गोलकीपिंग यूनिट को मजबूती देंगे और साथ ही एक स्थानीय प्रतिभा के रूप में हमारी प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्हें इस क्षेत्र के फुटबॉल कल्चर और उससे जुड़ी अपेक्षाओं की पूरी समझ है। हमें पूरा विश्वास है कि वे मैदान पर और उसके बाहर दोनों जगह टीम के लिए प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे।”राज्य का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी खिलाड़ी का सपना - अर्शदीपअर्शदीप सिंह ने अपने बयान में कहा, “हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करे और मेरे लिए यह सपना पंजाब एफसी के साथ सच हो गया है। मैं होशियारपुर के महिलपुर से हूं, जहां खेल के प्रति पंजाबियों का जुनून बचपन से ही देखा है। अब जब मैं अपने राज्य के एकमात्र शीर्ष स्तर के क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं इन रंगों को पूरे गर्व और जोश के साथ पहनूंगा और उम्मीद करता हूं कि पंजाब के और युवा खिलाड़ी भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हों।”---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
