द इंडियन व्यू

पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी में सेमीफाइनल के लिए होगी टक्कर

गोवा : पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच एआईएफएफ सुपरकप के ग्रुपसी में कल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, फातोर्दा में “विजेता सब कुछ ले जाएगा” मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के छह-छह अंक और समान गोल अंतर होने के कारण यह…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
3 min read
पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी में सेमीफाइनल के लिए होगी टक्कर

गोवा : पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी के बीच एआईएफएफ सुपरकप के ग्रुपसी में कल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, फातोर्दा में “विजेता सब कुछ ले जाएगा” मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के छह-छह अंक और समान गोल अंतर होने के कारण यह अंतिम ग्रुप मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए निर्णायक साबित होगा।

अगर मुकाबला निर्धारित समय में ड्रॉ रहता है तो ग्रुप विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा। पंजाब एफसी ने अपने ग्रुप चरण की शुरुआत गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ 3-0 की आसान जीत से की थी, जिसमें निखिल प्रभु, प्रिंसटनरेबेलो और गुर सिमरत सिंह के आत्मघाती गोल की बदौलत जीत मिली।

इसके बाद उन्होंने मोहम्मडन एससी को 3-0 से हराया, जिसमें निंथोइंगानबामीतई, समीरज़ेल्ज़कोविक और मंगलेनथांग किपगेन ने गोल किए। दूसरी ओर, बेंगलुरु एफसी ने मोहम्मडन एससी को 2-0 से हराकर अभियान की शुरुआत की और फिर गोकुलम केरल एफसी को 4-0 से पराजित किया।

मुकाबले से पहले पंजाब एफसी के मुख्य कोच पानायियोटिसडिल्मपेरिस ने कहा, “हमने अबतक ग्रुपचरण में शानदार जज़्बा और निरंतरता दिखाई है, और मुझे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।

बेंगलुरु एफसी एक मज़बूत टीम है, जिनके पास अनुभव और गुणवत्ता दोनों हैं, लेकिन हमारा ध्यान अपने खेल पर है। जिस तीव्रता के साथ हम यहां तक पहुंचे हैं, उसी को बरकरार रखना होगा। हर खिलाड़ी जानता है कि इस मैच की अहमियत क्या है और हम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगे।”

मुख्य कोच ने दोनों मैचों में अपनी युवा भारतीय टीम पर भरोसा जताया है, जिसमें मोहम्मद सुहैल, निंथोई और किपगेन ने आक्रमण में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कप्तान निखिलप्रभु और प्रिंसटनरेबेलो ने मिडफील्ड को संभाला है।

डिल्म पेरिस ने दोनों मैचों में पूरी भारतीय रक्षापंक्ति — सुरेशमीतई, बिजॉयवर्गीज़, खैमिंगथांगलुंगडिम और मुहम्मद उवैस — को मैदान में उतारा है।

सुपर कप से पहले टीम से जुड़े नए विदेशी खिलाड़ी — दानी रामिरेज़, समीर ज़ेल्ज़कोविक और न्सुंगुसीएफियोंग — ने भारतीय फुटबॉल में अच्छी शुरुआत की है, जबकि डिफेंडर पाब्लोरेननडॉससैंटोस अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

पंजाब एफसी के पास मजबूत बेंच भी है, जिसमें प्रमवीरसिंह, लियोनऑगस्टिन, सिंगमयुमशामी, रिकीशाबोंग और विनीत राय जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर मैदान में उतारा जा सकता है।

बेंगलुरु एफसी भी शानदार फॉर्म में है, जहां सुनीलछेत्री, रयानविलियम्स और विनीतवेंकटेश ने पिछले मैच में गोल किए, जबकि युवा खिलाड़ी ताओरेमकेल्विनसिंह ने पहले मैच में गोल दागा था।

द ब्लूज़ एक बार फिर अपने अनुभवी खिलाड़ियों से उम्मीद करेंगे कि वे युवा और ऊर्जावान पंजाब एफसी के खिलाफ महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करें।

दोनों टीमें अपने शुरुआती मैचों में दबदबा बनाकर उतर रही हैं, जिससे फातोर्दा में एक रोमांचक और कड़े मुकाबले की उम्मीद है। सेमीफाइनल का टिकट दांव पर होने और दोनों टीमों के बीच कोई खास अंतर न होने के कारण दर्शक एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को तैयार रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।