पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी ने एशियाई टीम स्नूकर चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण दिलाया
कई बार के विश्व विजेता पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने शनिवार को एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में मजबूत मलेशिया को 3-1 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। साभार : गूगल भारत ने पिछली…

कई बार के विश्व विजेता पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने शनिवार को एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में मजबूत मलेशिया को 3-1 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने पिछली बार दो साल पहले ईरान में स्वर्ण जीता था। इस तरह यह भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। आदित्य मेहता गर्दन की चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए जिसमें भारत ने हांगकांग-1 को 3-2 से हराया, जबकि मलेशिया ने अंतिम चार में पाकिस्तान को 3-1 से हराया।
फाइनल में दमानी को थोर चुआन लियोंग से 58-68 से हार मिली, लेकिन आडवाणी ने लिम कोक लियोंग को 66-25 से हराकर वापसी कराई। इसके बाद आडवाणी और दमानी ने मिलकर युगल में थोर चुआन और लिम कोक को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
