न्यूजीलैंड की विशाल बढ़त, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन मजबूत स्थिति में
रचिन रविंद्र (176 रन, 185 गेंद, 27 चौके, 1 छक्के), टॉम लैथम (145 रन, 250 गेंद, 12 चौके) की पारियों से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को यहां 481 रन की बढ़त हासिल करके मैच पर अपना…

रचिन रविंद्र (176 रन, 185 गेंद, 27 चौके, 1 छक्के), टॉम लैथम (145 रन, 250 गेंद, 12 चौके) की पारियों से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को यहां 481 रन की बढ़त हासिल करके मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कस दिया।
रचिन रविंद्र और टॉम लैथम ने तीसरे विकेट के लिए 279 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 417 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 167 रन पर ढेर करके 64 रन की बढ़त हासिल की थी।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 417 रन में से 200 रन 50 चौकों से आए, जिनमें से 27 चौके रविंद्र ने लगाए। दिन का खेल समाप्त होने के समय विल यंग 21 और माइकल ब्रेसवेल छह रन बनाकर खेल रहे थे।

रचिन और लैथम के अलावा डेवोन कॉनवे ने 37 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन केवल नौ रन ही बना सके। उनके आउट होने से न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 100 रन हो गया था। इसके बाद रविंद्र और लैथम ने बड़ी साझेदारी निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
