द इंडियन व्यू

नोएडा में इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का हमला, बोले— ‘भारत का शहरी ढांचा ढह रहा है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह…

Ragwendra P Singh
January 21, 2026
2 min read
नोएडा में इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का हमला, बोले— ‘भारत का शहरी ढांचा ढह रहा है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इसे “भारत के शहरी ढांचे के पतन” का उदाहरण बताया और कहा कि देश में समस्या पैसे, तकनीक या समाधान की नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी की है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में युवराज मेहता की तस्वीर साझा की है और सरकार पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि युवराज मेहता गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे और नोएडा में रहते थे। बीते शुक्रवार रात वह अपने घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क के पास, घर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर, उनकी कार (ग्रैंड विटारा) एक तीखे मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठी।

सड़क किनारे मौजूद करीब 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में कार गिर गई। इस गड्ढे के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही बैरिकेडिंग। पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवराज मेहता की मौत हो गई।

इस हादसे ने नोएडा और अन्य शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से सड़क निर्माण और ड्रेनेज से जुड़े काम अधूरे पड़े हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

राहुल गांधी के बयान के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इसे सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता करार दिया है, जबकि सत्तारूढ़ दल पर शहरी विकास के नाम पर केवल दावे करने का आरोप लगाया जा रहा है।

युवराज मेहता की मौत न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह देश के तेजी से बढ़ते शहरों में नागरिक सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी मानी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…