द इंडियन व्यू

नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को फिर भेजा नोटिस

बेंगलुरु : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को एक बार फिर नोटिस जारी किया है। डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी और इसे राजनीति से प्रेरित बताया।डी.के.…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
1 min read
नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को फिर भेजा नोटिस

बेंगलुरु : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को एक बार फिर नोटिस जारी किया है। डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी और इसे राजनीति से प्रेरित बताया।डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया संगठन कांग्रेस पार्टी के अधीन कार्यरत हैं। पार्टी के कठिन समय में कांग्रेस नेताओं ने ट्रस्टों के माध्यम से इन संस्थानों की आर्थिक सहायता की थी।शिवकुमार ने बताया कि ईडी से नोटिस मिलने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करा दी गई हैं, साथ ही चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें 19 दिसंबर तक उपस्थित होकर जानकारी देने को कहा है।उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक दबाव और उत्पीड़न बताकर इसकी निंदा की। साथ ही कहा कि वे इस मामले से कानूनी तरीके से निपटेंगे।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।