द इंडियन व्यू

नेमार के करियर का अगला अध्याय क्या होगा? सैंटोस के साथ भविष्य पर संशय

ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैंटोस ने…

Ragwendra P Singh
July 9, 2026
2 min read
नेमार के करियर का अगला अध्याय क्या होगा? सैंटोस के साथ भविष्य पर संशय

ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैंटोस ने नेमार को अपने भविष्य पर विचार करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी दी है और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय नेमार के सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध में अभी छह महीने का समय बाकी है।

हालांकि, स्थानीय मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद क्या वह क्लब स्तर पर भी खेलना जारी रखेंगे या नहीं। बताया गया है कि छुट्टियों के बाद सैंटोस प्रबंधन नेमार और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके अगले कदम पर चर्चा करेगा।

साभार : गूगल

नेमार फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही समय बिताएंगे और उन्हें कम से कम 10 दिनों का अवकाश दिया गया है। उन्होंने रविवार को नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की हार के बाद ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस हार के साथ ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप में सफर भी समाप्त हो गया। ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था, "मैंने पूरी कोशिश की। अब यह सफर खत्म हो गया है। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं इसका अंत भी हुआ।"

जनवरी 2025 में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में वापसी करने वाले नेमार ने अब तक सभी प्रतियोगिताओं में 43 मैच खेले हैं। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने लगातार चोटों और लगभग तीन साल की अंतरराष्ट्रीय गैरमौजूदगी के बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया था।

टूर्नामेंट में नेमार दो मुकाबलों में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे और नॉर्वे के खिलाफ पेनल्टी पर गोल भी किया। अब फुटबॉल जगत की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नेमार क्लब स्तर पर अपना करियर जारी रखते हैं या संन्यास का फैसला लेते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।