नेपालः राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पूर्व उपप्रधानमंत्री थापा सहित कई गिरफ्तार
काठमांडू : राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के चौथे दिन रविवार को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। राजतंत्र समर्थकों ने कल से आंदोलन को और…

काठमांडू : राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के चौथे दिन रविवार को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। राजतंत्र समर्थकों ने कल से आंदोलन को और अधिक तेज आंदोलन करने की घोषणा की है।
देश में राजतंत्र की वापसी और हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग लेकर 29 मई से जारी आंदोलन में आज उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। निषेधित क्षेत्र होने के कारण वहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए तीन लेयर बैरिकेडिंग की गई है।
पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ कर निषेधित प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और कुछ बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी अपील बोहरा ने कहा है कि निषेधित क्षेत्र तोड़ने के आरोप में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री कमल थापा सहित पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने पूर्व उपप्रधानमंत्री को सड़क पर घसीटते हुए ले गए और उन्हें पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया। इस दौरान कमल थापा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कल से काठमांडू में और अधिक तेज प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई नहीं की जाती है तो कल से काठमांडू में चक्का जाम किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
