नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स को कहा अलविदा, शुरू करेंगे खिलाड़ी प्रबंधन फर्म
दो बार के ओलंपिक पदक चैंपियन भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे। चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स…

दो बार के ओलंपिक पदक चैंपियन भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे। चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से जुड़े थे।
नीरज ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पिछले एक दशक से हमारा सफर विकास, विश्वास और उपलब्धियों से भरा रहा है। मेरे करियर में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स की अहम भूमिका रही है और उनके सहयोग और दृष्टिकोण के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’
उन्होंने कहा, ‘इस अध्याय को खत्म करने के साथ मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में लेकर जा रहा हूं।’ बयान में बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान और गर्व के साथ यह फैसला लिया है।
जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, ‘नीरज के साथ काम करना हम सभी के लिये शानदार अनुभव रहा। उनकी सफलता की कहानी श्रेष्ठता और लक्ष्य के प्रति हमारे साझे फलसफे को दर्शाती है। हमने मिलकर जो भी उपलब्धियां अर्जित की हैं, उस पर हमें गर्व है और हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देते हैं।’

नीरज ओलंपिक ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं जिन्होंने टोक्यो में 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2023 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किये।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
