निःशुल्क तीर्थयात्रा योजना के तहत चेन्नई से 602 श्रद्धालु रामेश्वरम-काशी तीर्थयात्रा के लिए रवाना
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक एवं दान विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों से संचालित रामेश्वरम-काशी आध्यात्मिक यात्रा योजना के तहत इस वर्ष भी 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा पर भेजा…

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक एवं दान विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों से संचालित रामेश्वरम-काशी आध्यात्मिक यात्रा योजना के तहत इस वर्ष भी 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है।चेन्नई एग्मोर रेलवे स्टेशन से आज 602 चयनित श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी द्वारा रवाना हुए। राज्य के हिंदू धार्मिक एवं दान मंत्री पी. के. शेखर बाबू ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए तीर्थ यात्रियों को यात्रा सामग्री बैग वितरित किए।मंत्री ने इस मौके पर बताया कि इस योजना के तहत प्रति श्रद्धालु लगभग 27,500 रुपये का खर्च आता है, जिसे पूरा राज्य सरकार वहन करती है। अब तक इस योजना पर सरकार 9.94 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी कर चुकी है और पिछले तीन वर्षों में 11,353 वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिल चुका है।दरअसल, यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालु पहले रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करेंगे और 22 पवित्र तीर्थ कुओं में स्नान करेंगे। इसके बाद उन्हें काशी भेजा जाएगा, जहां वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। छह दिन की यात्रा पूरी करने के बाद यात्री 11 दिसंबर को वापस रामेश्वरम लौटेंगे और अंतिम पूजा-अर्चना के बाद अपने-अपने जिलों को रवाना होंगे।यात्रियों की सुविधा के लिए समूह में दो डॉक्टर और दो परिचारिकाओं की नियुक्ति की गई है।यात्रा में शामिल तंजावुर के एक बुजुर्ग यात्री ने बताया कि वह पहली बार काशी जा रहे हैं और यह उनके जीवन का सपना था, जो अब राज्य सरकार की सहायता से पूरा हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।--------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
