समाचार पोर्टल

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरा फिल्म जगत शोक में है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अमिताभ ने नाना को असाधारण कलाकार, सच्चा दोस्त…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरा फिल्म जगत शोक में है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अमिताभ ने नाना को असाधारण कलाकार, सच्चा दोस्त और समाज के प्रति समर्पित इंसान बताते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और सच बोलने का साहस उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। उनके अचानक चले जाने से भारतीय फिल्म उद्योग के साथ उन्हें जानने वाले लोग भी स्तब्ध हैं।अमिताभ ने शो में कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाने के बाद भी अपनी आवाज, अच्छे कर्मों और सीख के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। नाना भी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा, "नाना, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से नमन करता हूं और उस कला को श्रद्धांजलि देता हूं, जिसे आपने इतनी ईमानदारी से जिया और हम सभी को समर्पित किया।" अमिताभ ने 'केबीसी' के मंच पर नाना की पिछली मौजूदगी को याद करते हुए कहा कि वह यादगार शाम हमेशा शो की टीम के साथ रहेगी।महानायक ने नाना के सामाजिक योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शो में जीती गई राशि को नेक काम में लगाकर नाना ने समाज सेवा की मिसाल पेश की थी। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त गांवों में किसानों की मदद के लिए उनके प्रयासों को याद करते हुए अमिताभ ने कहा कि नाना जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने 'केबीसी' परिवार की ओर से दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ ने शो की क्लिप एक्स पर शेयर करते हुए यह भी लिखा कि वह स्तब्ध हैं। कुछ दिन पहले तक संदेशों के जरिए नाना से संपर्क बना हुआ था, लेकिन अब उनका संदेश नहीं आएगा।गौरतलब है कि 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार काे गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पुणे के खड़कवासला स्थित डोंजे फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के सदस्यों, फिल्म जगत की हस्तियों, मित्रों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की। नाना के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसकी अदाकारी और सामाजिक संवेदनशीलता लंबे समय तक याद की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…