द इंडियन व्यू

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट से पक्षी टकराया, सुरक्षित लैंडिंग

नागपुर : नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई812 की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। पायलट ने तत्काल इसकी सूचना दी और नागपुर एयरपोर्ट पर…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट से पक्षी टकराया, सुरक्षित लैंडिंग

नागपुर : नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई812 की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। पायलट ने तत्काल इसकी सूचना दी और नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।

हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, विमान में 160 से 165 यात्री सवार थे। फ्लाइट के पक्षी से टकराने के बाद तुरंत बाद ही पायलट ने नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ।

इंडिगो के इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं ताकि पक्षी से टकराने के प्रभाव और विमान की स्थिति का आकलन किया जा सके।

उल्लेखनीय है बीते कुछ समय में देशभर में विमानों में खराबी और दुर्घटनाग्रस्त होने के कई मामले सामने आए हैं।

इससे पहले, 9 अगस्त को पुणे जिले के बारामती उपखंड के कटफल गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। विमान के पायलट शक्ति सिंह को मामूली चोटें आई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया मुड़ गया था। वहीं कुछ का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान का अगला टायर निकल जाने से विमान टैक्सीवे से उतरकर किनारे घास में जा गिरा था।

इसके अलावा, 19 जून को दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे। फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया।

इससे पहले, दो जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकराया था, जिसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पटना से कोलकाता वाया रांची की फ्लाइट करीब 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। उसी समय एक गिद्ध उससे टकराया। इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 175 यात्री सवार थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…