द इंडियन व्यू

नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए डोडा चूरा तस्कर, फायरिंग मांडल पुलिस का पीछा, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डोडा चूरा की तस्करी कर रहे तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त भागदौड़ और फायरिंग का घटनाक्रम सामने आया है। यह पूरी वारदात मांडल के बाजार में लगे एक सीसीटीवी…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
3 min read
नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए डोडा चूरा तस्कर, फायरिंग मांडल पुलिस का पीछा, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डोडा चूरा की तस्करी कर रहे तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त भागदौड़ और फायरिंग का घटनाक्रम सामने आया है। यह पूरी वारदात मांडल के बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज मंगलवार सांय को सामने आई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की काले रंग की थार वाहन में भारी मात्रा में डोडा चूरा भरकर तस्करी की जा रही है। इस पर पुर थाना पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। देर रात एक संदिग्ध थार तेज रफ्तार से आई और नाकाबंदी तोड़ते हुए फरार हो गई। पुलिस ने तत्काल वायरलेस पर सूचना प्रसारित की, जिस पर मांडल थाना पुलिस हरकत में आई।

मांडल थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार, नाकाबंदी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मोड़ पर थार फंस गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और कांस्टेबल महावीर ने तस्करों को रोकने की कोशिश की। पुलिस जवान ने गाड़ी के ड्राइवर की ओर से विपरीत दिशा में बैठे व्यक्ति की खिड़की का शीशा गन से तोड़ते हुए रुकने का इशारा किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने वाहन के टायर पर भी गोली चलाई, लेकिन तस्कर किसी तरह थार को निकालकर भागने में कामयाब हो गए।

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए थार को गांव की संकरी गलियों में घुसा दिया। इस दौरान वे भीम रोड की तरफ भाग निकले। पीछा करते समय पुलिस को रास्ते में थार से फेंके गए तीन कट्टे दिखाई दिए, जिनमें से एक कट्टा में कुल 8 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल और डिप्टी एसपी मेघा गोयल मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। डिप्टी एसपी ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त थार बिना नंबर की थी, जिससे वाहन और तस्करों की पहचान में थोड़ी चुनौती जरूर है, लेकिन पुलिस की साइबर टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तस्करों की पहचान की जा रही है।

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मांडल थाना पुलिस की तत्परता और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से साबित होता है कि भीलवाड़ा पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें तस्करों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए तस्करों के मोबाइल लोकेशन और पूर्व रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…