नशे से युवाओं को बचाना जरूरी, सरकार इससे निपटने के लिए प्रतिबद्धः अमित शाह
नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। नशे की चपेट में आने पर युवा शक्ति कमजोर होगी और देश का भविष्य खतरे में पड़ेगा।…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। नशे की चपेट में आने पर युवा शक्ति कमजोर होगी और देश का भविष्य खतरे में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश से इस समस्या के पूरी तरह खात्मे को लेकर काम कर रही है। शाह ने कहा कि इस उद्देश्य से गृह मंत्रालय शीघ्र ही डिपोर्टेशन और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करने जा रहा है।
गृह मंत्री ने आज यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मादक पदार्थ विरोधी विशेष कार्यबल के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि विश्व में नशे की आपूर्ति दो बड़े क्षेत्रों से होती हैं। दोनों क्षेत्र भारत के निकट हैं। इसलिए हमें कठोर कदम उठाना जरूरी है। नशे का कार्टेल व्यापार तीन स्तर पर है। पहला देश की सीमा, दूसरा राज्यों तक वितरण और तीसरा राज्यों में छोटी दुकानों और गलियों तक बिक्री करता है। सभी स्तर पर सक्रिय कार्टेल को समाप्त करना आवश्यक है।
गृहमंत्री ने कहा कि विदेशों में बैठे तस्करों पर भी कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए प्रत्यर्पण और निर्वासन की प्रक्रिया तेज करनी होगी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने इस दिशा में सराहनीय काम किया है। सभी राज्य इकाइयों को इसके साथ जुड़ना चाहिए। गृह मंत्रालय जल्द ही मानक प्रक्रिया जारी करेगा।
शाह ने कहा कि प्रत्येक जिले में मादक पदार्थ विरोधी अभियान मजबूत करना होगा। उन्होंने अपील की कि पुलिस के साथ शिक्षा अधिकारी, धार्मिक नेता और युवा संगठन अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नशे की प्रयोगशालाओं का नाश करना आवश्यक है। नशा उपलब्ध रहने पर लोग पुनर्वास की ओर नहीं बढ़ते। नशा बंद होने पर ही परिवार और समाज उपयोगकर्ताओं को उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। शाह ने कहा कि यह लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नीत संप्रग सरकार में 40 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स पकड़े गए थे। वहीं भाजपा-नीत राजग सरकार में बीते 10 सालों में 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स पकड़े गए हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।-----------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
