नशरा के छह विकेट से हांगकांग ढेर, 72 रन से जीत के बाद पाकिस्तान एशिया कप के सेमीफाइनल में
दुबई : बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को एसीसी महिला टी20 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान अब 11 सितंबर को…

दुबई : बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को एसीसी महिला टी20 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान अब 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। शावाल जुल्फिकार ने 35 गेंदों में सात चौकों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली। आयशा जफर ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि कप्तान फातिमा सना 24 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। हांगकांग की जॉयलीन कौर ने चार विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम नशरा संधू की फिरकी के सामने टिक नहीं सकी और 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर छह विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नशरा का पहला छह विकेट वाला प्रदर्शन है। उनके 4-0-7-6 के आंकड़े पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी बन गए। उन्होंने ओमैमा सोहैल के 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 5/13 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।पाकिस्तान ने तीन मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप-ए में चार अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
