द इंडियन व्यू

नकबजनी गैंग का मुख्य सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ : कृष्णानगर थाना इलाके में नकबजनी गैंग के मुख्य सरगना काे मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने तीन शातिर आराेपिताें को एक दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
नकबजनी गैंग का मुख्य सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ : कृष्णानगर थाना इलाके में नकबजनी गैंग के मुख्य सरगना काे मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने तीन शातिर आराेपिताें को एक दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कृष्णानगर थाना क्षेत्र में 10 मई को हुई चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं। 20 जुलाई को पुलिस ने रायबरेली निवासी सचिन उर्फ कल्लू, प्रियांशु उर्फ प्रांशु, सीतापुर निवासी सुजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। आराेपिताें से पूछताछ में गैंग के सरगना सूरज सोनी का नाम सामने आया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई। बीती देर रात पुलिस ने अनौरा मोड़ के पास मोटर साइकिल सवार सूरज को घेराबंदी की और रुकने का इशारा किया। वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सूरज को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए आराेपित सरगना सूरज सीतापुर जिले का रहने वाला है। उस पर लखनऊ में 19 मुकदमे पंजीकृत हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर का अभियोग भी पंजीकृत है। गिरफ्तार गैंग लीडर के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…