द इंडियन व्यू

नई शिक्षा नीति और योजनाओं से दिव्यांगजनों को मिल रहा समान अवसर: डॉ. वीरेंद्र कुमार

पटना/दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के जाले विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जीवेश मिश्र के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ढाई…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
3 min read
नई शिक्षा नीति और योजनाओं से दिव्यांगजनों को मिल रहा समान अवसर: डॉ. वीरेंद्र कुमार

पटना/दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के जाले विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जीवेश मिश्र के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ढाई महीने पहले बिहार आए थे और "घुसपैठिया बचाओ यात्रा" निकाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव और राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा एक-एक करके घुसपैठियों की पहचान करेगी और उन्हें देश से बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा कि बिहार पहले ही लालू यादव और राबड़ी देवी के नेतृत्व में 15 साल का जंगल राज देख चुका है। अब उसी मॉडल को फिर से ये लागू करना चाहते हैं।अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्राथमिकता जंगल राज की वापसी को रोकना और दरभंगा को एक विकसित जिला बनाना है। आपकी भूमिका कमल का बटन दबाने और इस विज़न को मज़बूत करने की है। राजग सरकार में ही दरभंगा में एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड बने और एम्स भी बनने जा रहा है। मैथिली और मिथिला का हमेशा अपमान करने वाले लालू एंड कंपनी के जंगलराज को दरभंगावासी कभी वापस नहीं आने देंगे। यहां भी माता सीता का आशीर्वाद राजग को ही मिलेगा।अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत बिहार के 3.60 करोड़ लोगों के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में दरभंगा में बिहार के दूसरे आईटी पार्क का उद्घाटन किया, जिससे मिथिला के युवाओं के लिए नई नौकरियां और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.41 करोड़ जीविका दीदी लाभार्थियों के बैंक खातों में 10,000 रुपये जमा किए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि लालू यादव की पार्टी चाहती है कि यह पैसा वापस ले लिया जाए। उन्होंने जीविका लाभार्थियों से कहा कि न तो लालू और न ही उनकी आने वाली तीन पीढ़ियां यह पैसा वापस ले सकती हैं। अगर राजग फिर से सरकार बनाती है, तो अगले पांच वर्षों में जीविका दीदियों के बैंक खातों में 2 लाख रुपये जमा किए जाएंगे।अमित शाह ने पिछली सरकारों के दौरान हुए कई घोटालों और कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव पर चारा घोटाला, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला, होटल बिक्री घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट घोटाले में शामिल होने का आरोप है। कांग्रेस सरकार भी 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल और नीतीश कुमार के 20 साल शासन करने के बावजूद, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। ---------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…