द इंडियन व्यू

धोनी@44 : दबाव को कला में बदलने वाले 'थाला' को जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम को अपने नेतृत्व में दो बार विश्व विजेता बना चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। @mkstalin इस मौके पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 'थाला' को बधाई देते हुए 'एक्स'…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
धोनी@44 : दबाव को कला में बदलने वाले 'थाला' को जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम को अपने नेतृत्व में दो बार विश्व विजेता बना चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

@mkstalin

इस मौके पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 'थाला' को बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! वह एक ऐसे असाधारण व्यक्ति हैं जिन्होंने दबाव को भी कला में बदल दिया। आपने यह साबित किया कि महानता जन्म से नहीं मिलती, बल्कि एक-एक करके लिए गए फैसलों, बनाए गए रनों और शांत विजयों से बनाई जाती है।"

https://twitter.com/mkstalin/status/1942063798917226706

धोनी ने साल 2007 से 2018 तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान 332 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 178 जीते। धोनी बतौर कप्तान किसी एक देश के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले क्रिकेटर भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टेस्ट करियर में 90 मैच खेले, जिसमें 4,876 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और 33 अर्धशतक निकले। उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ 224 रन रहा है।

वनडे फॉर्मेट को देखें, तो माही ने इसमें कुल 350 मैच खेले, जिसमें 50.57 की औसत के साथ 10,773 रन जड़े। इस फॉर्मेट में माही ने नाबाद 183 रन की पारी भी खेली।

साल 2007 में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले धोनी इस फॉर्मेट में 98 मैच खेले, जिसमें दो अर्धशतक के साथ 1,617 रन जुटाए। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

धोनी बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारत लगातार 18 महीनों तक टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रहा है।

धोनी की गिनती विश्व के महानतम विकेटकीपर्स में भी होती है। स्टंप्स के पीछे उनकी फुर्ती का कोई जवाब नहीं। महेंद्र सिंह धोनी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।