धोनी ने 'कैप्टन कूल' नाम का ट्रेडमार्क कराया, भविष्य में दूसरों के इस्तेमाल पर रोक
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी अन्य को 'कैप्टन कूल' ना कहा जाए, इसके लिए धोनी ने इस उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। साभार : गूगल मैदान पर उनके शांत व्यवहार के कारण लोग उन्हें इस नाम से…

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी अन्य को 'कैप्टन कूल' ना कहा जाए, इसके लिए धोनी ने इस उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है।

मैदान पर उनके शांत व्यवहार के कारण लोग उन्हें इस नाम से बुलाते हैं। यदि कोई तीसरा पक्ष ट्रेडमार्क की स्वीकृति के 120 दिनों के भीतर आपत्ति नहीं दर्ज कराता है तो ट्रेडमार्क एमएस धोनी को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई अन्य शख्स या संस्था कैप्टन कूल नाम का इस्तेमाल कुछ खास चीजों के लिए नहीं कर पाएगी।
ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल के अनुसार, आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ है। इसे 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया था। एमएस धोनी की ओर से आवेदन पांच जून को दायर किया गया था। प्रस्तावित ट्रेडमार्क खेल प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल कोचिंग और सेवाएं देने की श्रेणी के तहत रजिस्टर किया गया है।
इस बारे में धोनी से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी। दिलचस्प बात यह है कि एक अन्य कंपनी प्रभा स्किल स्पोर्ट्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2023 में इस वाक्यांश (कैप्टन कूल) के लिए इसी तरह का आवेदन दायर किया था। हालांकि, उस आवेदन की स्थिति ‘सुधार दायर किया गया’ के रूप में दिखाई दे रही है।
एमएस धोनी की ओर से दावा किया गया कि उनके इस नाम की पॉपुलेरिटी है और इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में धोनी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला सहित सात क्रिकेटरों के साथ वर्ष 2025 के लिए आईसीसी के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था।
एमएस धोनी आखिरी बार मैदान पर आईपीएल 2025 में नजर आए थे। संभावना है कि शायद अगले सीजन से पहले वे रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
