धवल कुलकर्णी बने रहेंगे मुंबई के गेंदबाजी कोच, अतुल और ब्राविश शेट्टी को भी अहम जिम्मेदारी
धवल कुलकर्णी मुंबई के गेंदबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे, अतुल राणाडे को मुंबई की सीनियर पुरुष टीम का सहायक कोच और ब्राविश शेट्टी को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। साभार : गूगल मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को यह ऐलान किया।…
धवल कुलकर्णी मुंबई के गेंदबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे, अतुल राणाडे को मुंबई की सीनियर पुरुष टीम का सहायक कोच और ब्राविश शेट्टी को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।

मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को यह ऐलान किया। मुंबई पिछले घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची थी जबकि 2023-24 सत्र में उसने रिकॉर्ड 43वीं बार इस खिताब को जीता था।
टीम ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनने में सफल रही जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में उसे हार मिली। एमसीए ने पहले ही ओंकार साल्वी को मुख्य कोच के रूप में कायम रखा था।
शेट्टी ने विनीत इंदुलकर की जगह बल्लेबाजी कोच का पद संभाला है, जबकि राणाडे ने ओंकार गुरव की जगह सहायक कोच नियुक्त हुए है। गुरव को इसी तरह की भूमिका में अंडर-23 टीम में भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
