दो गोल से पिछड़कर भी नहीं हारी उम्मीद, स्कालोनी ने अर्जेंटीना के जज़्बे को किया सलाम
मिस्र के खिलाफ फीफा विश्व कप के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की शानदार वापसी जीत के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी टीम के जज़्बे की जमकर तारीफ की। उन्होंने बोला कि यह सिर्फ क्वार्टर फाइनल…

मिस्र के खिलाफ फीफा विश्व कप के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की शानदार वापसी जीत के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी टीम के जज़्बे की जमकर तारीफ की। उन्होंने बोला कि यह सिर्फ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जीत नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की लड़ने वाली मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
स्कालोनी ने मैच के बाद कहा, हमने अपने समर्थकों को काफी परेशान किया, जबकि हमने कोई खराब मैच नहीं खेला। मैं ऐसे ही पलों के लिए कोच हूं। आज जो हमने देखा, उसका महत्व सिर्फ अगले दौर में पहुंचने से कहीं बड़ा है। अगर हमने आखिरी तक लड़ाई नहीं लड़ी होती, तो हम बाहर हो चुके होते।
उन्होंने कहा कि स्कोरलाइन से ऐसा लग सकता है कि टीम ने खराब प्रदर्शन किया, लेकिन वास्तविकता इससे अलग थी। उन्होंने कहा, मिस्र एक बेहतरीन टीम है और उसने अपने मौके भुनाए। लेकिन हमने भी तीन-चार बेहद अच्छे मौके बनाए थे। अगर उनमें से एक-दो गोल हो जाते तो आज कोई इस तरह की चर्चा नहीं करता। हमें अंत तक संघर्ष करना पड़ा।

जब अर्जेंटीना दो गोल से पीछे थी, तब भी स्कालोनी को भरोसा था कि उनकी टीम मैच में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, जब टीम मैच पर नियंत्रण खो देती है तब चिंता होती है, लेकिन आज ऐसा नहीं था। मुझे लगातार लग रहा था कि मुकाबला हमारे पक्ष में जाएगा क्योंकि हम लगातार मौके बना रहे थे। हमारी परेशानी कमजोरी नहीं, बल्कि मौकों का फायदा नहीं उठा पाना था।
मैच में कप्तान लियोनेल मेसी ने एक पेनाल्टी मिस की थी, लेकिन बाद में टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई। स्कालोनी ने मेसी की सराहना करते हुए कहा, मेसी हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने पेनाल्टी मिस की, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने गेंद मांगना नहीं छोड़ा और लगातार टीम के लिए खेलते रहे। यही महान खिलाड़ियों की पहचान होती है।
उन्होंने कहा कि यह मुकाबला उन्हें कतर विश्व कप फाइनल की याद तो नहीं दिलाता, लेकिन भावनात्मक रूप से यह उसी तरह का अनुभव था। उन्होंने कहा, मेसी फुटबॉल ऐसे ही पलों के लिए जीते हैं। हम चाहते हैं कि जब तक वह खेल रहे हैं, ऐसे लम्हों का आनंद लेते रहें। स्कालोनी ने जीत का श्रेय खुद लेने से भी इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, यह कहना बेकार होगा कि हम मेरी रणनीति की वजह से जीते। हमारे पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर हम उनका सही इस्तेमाल करते हैं। इसमें कोई जादू नहीं है। फर्क खिलाड़ी पैदा करते हैं और यह बात पूरी टीम पर लागू होती है। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
