द इंडियन व्यू

देहरादून में बारिश का कहर जारी, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से ली जानकारी

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश लगातार कहर बरपा रही। भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मसूरी- देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर अवरुद्ध हाे गया है। देहरादून जिले में भारी नुकसान हुआ है। यहां एक पीजी की दीवार गिरने से एक छात्र…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
3 min read
देहरादून में बारिश का कहर जारी, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से ली जानकारी

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश लगातार कहर बरपा रही। भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मसूरी- देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर अवरुद्ध हाे गया है। देहरादून जिले में भारी नुकसान हुआ है। यहां एक पीजी की दीवार गिरने से एक छात्र की माैत हुई। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री ने फाेन पर

मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।

मंगलवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य तेज़ी से संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

भारी बारिश से देहरादून के कैंट क्षेत्र में सप्लाई चौक से किमाड़ी, गल्जवाड़ी व गजियावाला जाने वाले मार्ग पर घट्टिखोला पुल के पास सड़क का हिस्सा नदी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। कालसी क्षेत्र में मलबा आने से चकराता रोड पर जजरेट में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। मलबा हटाकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत शीला की चौकी, गदुल, सूर्धाधार जाने वाला व सनगांव गांव जाने वाला मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध है।

इसके अलावा भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध है। पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर मार्ग को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मसूरी आने वाले पर्यटकों से प्रशासन ने अनुरोध किया है कि मार्ग खुलने तक मार्ग में किसी प्रकार की आवाजाही न करें। देहरादून-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नन्दा की चौकी के पास पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिससे मार्ग पर यातायत पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को पंडितवाड़ी रांगड़वाला तिराहे से व विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को सिघनीवाला तिराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री लगातार देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं । उनके साथ स्थानीय विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।

पीजी की दीवार गिरने से छात्र की माैत

इसी बीच देहरादून के डीआईटी कॉलेज के पास ग्रीन वैली पीजी की एक दीवार गिरने से वहां रह रहे एक छात्र की मौत हो गई। दीवार गिरने के बाद छात्र नदी में बह गया थ। एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और छात्र का शव नदी से निकाला। छात्र की पहचान ग्राम सरावनी बाबूगढ़ हापुड़ छावनी निवासी कैफ पुत्र अफजाल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…