देहरादून आईएमए में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में करेंगीं शिरकत
देहरादून ( इंडियन व्यू टीम) : आईएमए में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की…

देहरादून ( इंडियन व्यू टीम) : आईएमए में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील कर दिया गया है। इस अवधि में कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही 12 जून को जनपद क्षेत्र के अंतर्गत वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था तैनात किए जाने वाले भारी पुलिस बल की उच्च स्तरीय ब्रीफिंग की गई है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, लॉज, धर्मशाला और मुख्य बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर रात दिन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर समय रहते सत्यापन की कार्रवाई पूरी की जा सके।
ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा। साथ ही हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईं ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा।
हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से कैंट से अनारवाला से मसरी की ओर भेजा जायेगा। मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुल से किरशाली चौक से आईटी पार्क से सहस्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
