द इंडियन व्यू

देश के सात राज्यों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, केरलम-तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट; 60 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Poonam
October 23, 2026
2 min read
देश के सात राज्यों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, केरलम-तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट; 60 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी ) : तमिलनाडु-केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर को केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बाकी देश के अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा और बारिश नहीं होगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

क्या होता है Orange Alert :

अब हम यह जान लेते हैं कि मौसम विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले ऑरेंज अलर्ट का क्या मतलब होता है, तो आपको बता दें कि यह तब जारी किया जाता है, जब मौसम का स्तर अधिक गड़बड़ होता है। इस स्थिति में आंधी-तूफान व तेज बारिश की भी संभावना होता है। ऐसे में अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए सतर्क किया जाता है।

क्या होता है Red Alert :

मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब मौसम बहुत अधिक खराब होता है। इसका मतलब यह हुआ कि यदि बहुत तेज बारिश होने की संभावना हो या फिर बादल फटने तक की आशंका होती है, तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है। क्योंकि, इस स्थिति में जान-माल का अधिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस स्थिति में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…