द इंडियन व्यू

देश के विकास के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में चलाया जा रहा विशेष अभियान : अश्विनी वैष्णव

गांधीनगर : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर विशेष फोकस के साथ अभियान चलाया गया…

Ragwendra P Singh
November 3, 2025
3 min read
देश के विकास के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में चलाया जा रहा विशेष अभियान : अश्विनी वैष्णव

गांधीनगर : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर विशेष फोकस के साथ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देशन में ये क्षेत्र बहुत तेज़ी से और बेहतर प्रगति कर रहे हैं।केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव सोमवार को गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी के लिए गुजरात के गांधीनगर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया उपस्थिति थे। यह जानकारी आज राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में दी।केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने धोलेरा और साणंद में निर्माणाधीन टाटा, माइक्रोन और सीजी सेमीकॉन जैसी सेमीकंडक्टर परियोजनाओं के लिए आवश्यक बिजली, पानी, लॉजिस्टिक्स, सामाजिक बुनियादी ढांचा, रेल, सड़क और वायु संपर्क से संबंधित राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्राप्त की।वैष्णव ने विश्वास व्यक्त किया कि धोलेरा आने वाले समय में हाइटेक उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि देश और गुजरात के सेमीकंडक्टर सेक्टर पर दुनिया के लगभग सभी देशों की नजर है और सेमीकॉन उद्योग के संदर्भ में धोलेरा का विशेष उल्लेख होता है। ऐसे में भारत में पहली सेमीकंडक्टर चिप को निर्धारित समय में पूर्ण रूप से कार्यशील बनाने की बड़ी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों पर है।उन्होंने इस बैठक में लगभग 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनसे संबंधित विषयों के लिए नियमित फॉलोअप मीटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभाग सेमीकंडक्टर उद्योगों को आवश्यक सहयोग देने के लिए 24x7 उपलब्ध हैं।मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस बैठक में कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर परियोजनाएं शुरू करने के अनेक प्रयास पहले भी हुए थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं भारत में कार्यान्वित हो रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सेमीकॉन क्षेत्र में विश्व का अग्रणी लीडर बनेगा।मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात सेमीकॉन हब के रूप में अग्रणी बने, इसके लिए जो अनुकूल वातावरण प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में तैयार हुआ है, उसे बनाए रखते हुए सेमीकंडक्टर सेक्टर के विकास पर केंद्रित टाइम-बाउंड प्लानिंग करना आवश्यक है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने नियमित फॉलोअप बैठकें आयोजित करने और सभी कार्यों को समयसीमा में सटीकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अधिया, केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागों के वरिष्ठ सचिवों सहित टाटा, सेमीकॉन, सीजी और माइक्रोन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…