समाचार पोर्टल

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 740.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक उथल-पुथल के बीच जीडीपी के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 11.47 अरब डॉलर उछलकर 740.80 अरब…

Ragwendra P Singh
September 4, 2026
2 min read
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 740.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक उथल-पुथल के बीच जीडीपी के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 11.47 अरब डॉलर उछलकर 740.80 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इसके एक हफ्ते पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.39 अरब डॉलर रहा था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इससे पहले 27 फरवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के तत्कालीन सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद पश्चिम एशिया में जारी संकट और बढ़े तनाव के बीच कई सप्ताह तक इसमें गिरावट आई थी।रिजर्व बैंक ने जून में रियायती विदेशी मुद्रा अदला-बदली (एफसीएनआर) पहल की घोषणा की थी, जिसके बाद से भंडार में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थानीय मुद्रा में तेज गिरावट के बीच शुरू की गई इस पहल से 132 अरब डॉलर से अधिक का नया प्रवाह आया है। आंकड़ों के मुताबिक 28 अगस्त को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वालीं विदेशी मुद्रा आस्तियां 9.34 अरब डॉलर की उछाल के साथ अब 600.67 अरब डॉलर हो गईं।आरबीआई के अनुसार इस अवधि में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.19 अरब डॉलर बढ़कर 116.41 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.81 अरब डॉलर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास जमा भारत के कोष की स्थिति भी 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.91 अरब डॉलर रह गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…