दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना
नई दिल्ली : रायपुर में 3 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया…

नई दिल्ली : रायपुर में 3 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई, जब केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम समय भत्तों को ध्यान में रखने के बाद तय लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाई गई।आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन के मामले में तय समय में प्रत्येक ओवर पूरा न कर पाने पर टीम के खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसी आधार पर दो ओवर कम रहने पर कुल 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा मान ली, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रॉड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगाजस्की तथा चौथे अंपायर जयरामन मदनगोपाल द्वारा लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
