द इंडियन व्यू

‘द हंड्रेड’ में नहीं दिखेंगी दीप्ति शर्मा, व्यस्त सत्र को देखते हुए लिया फैसला

भारत और लंदन स्पिरिट की हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यभार (अधिक मैच खेलने से होने वाली थकान या चोट) प्रबंधन के लिए ‘द हंड्रेड’ से नाम वापस ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार दीप्ति ने आगामी व्यस्त सत्र को देखते…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
1 min read
‘द हंड्रेड’ में नहीं दिखेंगी दीप्ति शर्मा, व्यस्त सत्र को देखते हुए लिया फैसला

भारत और लंदन स्पिरिट की हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यभार (अधिक मैच खेलने से होने वाली थकान या चोट) प्रबंधन के लिए ‘द हंड्रेड’ से नाम वापस ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार दीप्ति ने आगामी व्यस्त सत्र को देखते हुए इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

दीप्ति अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में ही है। वामहस्त बल्लेबाजी करने वाली दीप्ति ने पिछले साल छक्का लगा कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फ्रेंचाइजी ने दीप्ति की जगह ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है।

दीप्ति के हटने से प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों की उपस्थिति भी समाप्त हो गई है। दीप्ति का अनुबंध 36,000 पाउंड का है। भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रही है।

टीम तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी। इस साल के आखिर में वनडे विश्व कप के अलावा भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेलनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।