दीपों से सजा हैंडबॉल कोर्ट, खिलाड़ियों ने दिया एकता और उत्साह का संदेश
लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर यानि छोटी दीपावली पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट इस बार भी रोशनी, रंगोली और उत्साह से जगमगा उठा। इस उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव उत्तर प्रदेश…

लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर यानि छोटी दीपावली पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम का हैंडबॉल कोर्ट इस बार भी रोशनी, रंगोली और उत्साह से जगमगा उठा।
इस उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) सहित लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय ने सर्वप्रथम दीपावली की पूजा की और दीप प्रज्वलन कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और खेल में निरंतर प्रगति की कामना की।

फिर हैंडबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मो.तौहीद की अगुवाई में आकर्षक रंगोली, पारंपरिक दीयों और मोमबत्तियों से कोर्ट को सजाकर खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश किया और दीप प्रज्वलन के साथ ही टीम स्पिरिट व एकता का संदेश दिया।

उत्सव के दौरान लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट का वितरण मुख्य अतिथि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हैंडबॉल संघ के अनेक पदाधिकारी, प्रशिक्षक, सीनियर व जूनियर खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और नई ऊर्जा के साथ बेहतर प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
