दीक्षा, प्रणवी और वाणी ने कट किया पार, भारत की चुनौती मजबूत
पूर्व चैंपियन दीक्षा डागर ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड बनाकर भारत के लिए उम्मीद कायम रखी है। उन्होंने अपनी साथी गोल्फर प्रणवी उर्स (67) और वाणी कपूर (70) के साथ रॉयल बेरोन गोल्फ क्लब…

पूर्व चैंपियन दीक्षा डागर ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड बनाकर भारत के लिए उम्मीद कायम रखी है। उन्होंने अपनी साथी गोल्फर प्रणवी उर्स (67) और वाणी कपूर (70) के साथ रॉयल बेरोन गोल्फ क्लब में कट हासिल कर भारत की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित की।
दीक्षा ने 2019 में यह टूर्नामेंट जीता था और लेडीज यूरोपीय टूर पर शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने अपने शुरुआती दिन के 66 के स्कोर के बाद दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड शामिल किया।
इस तरह पिछले हफ्ते डच लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाली दीक्षा 36 होल के बाद नौ अंडर पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रही गोल्फर से चार शॉट पीछे हैं और अंतिम दिन से पहले अच्छी स्थिति में हैं।

वहीं तीन अन्य गोल्फर अवनि प्रशांत, रिद्धिमा दिलावड़ी और हिताशी बख्शी कट हासिल करने से चूक गईं। स्वीडन की लिसा पीटरसन और इंग्लैंड की चार्लोट हीथ 13 अंडर पार के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
