द इंडियन व्यू

दीक्षा-अदिति की दमदार वापसी, हुलेनकोर्ट महिला ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

अनुभवी भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचकर खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी है। दीक्षा ने लेडीज यूरोपीय टूर के इस टूर्नामेंट…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
2 min read
दीक्षा-अदिति की दमदार वापसी, हुलेनकोर्ट महिला ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

अनुभवी भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने हुलेनकोर्ट महिला ओपन के तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचकर खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी है।

दीक्षा ने लेडीज यूरोपीय टूर के इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को कायम रखते हुए एक अंडर 71 और अदिति ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला। दोनों ओलंपियन का कुल स्कोर पांच अंडर 211 है और वे तालिका में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की केल्सी बेनेट से पांच स्ट्रोक पीछे हैं।

बेनेट ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने स्पेन की कैरोलिना चकार्रा पर दो स्ट्रोक की बढ़त बना ली है। दीक्षा ने दूसरे और नौवें होल पर बर्डी लगाई, जबकि दिन का एकमात्र बोगी 10वें होल पर किया।

साभार : गूगल

पांच बार की एलईटी विजेता अदिति अशोक तीन बोगी करने के बाद पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार में से तीन होल पर बर्डी लगाई और दीक्षा के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। युवा खिलाड़ी अवनी प्रशांत का दिन निराशाजनक रहा। उन्होंने सात ओवर 79 का कार्ड खेला और संयुक्त 51वें स्थान पर खिसक गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।